राम नवमी पर युवाओं ने निकाली भव्य शोभा यात्रा, दिखा अनुपम दृश्य

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र के भैसही बनकटा में स्थानीय युवाओं द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राम नवमी के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में अपने युवा साथियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाला गया जिसमें स्थानीय पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच यात्रा सकुशल संपन्न हुई।

प्राप्त समाचार के मुताबिक विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भैसही/बनकटा हनुमान मन्दिर से राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गईl इस पैदल यात्रा का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह ने कियाl वहीं इस यात्रा में भारी संख्या में स्थानीय सनातन धर्म के हिन्दू युवाओं ने शामिल हो कर यात्रा का सोभा बढ़ाया इस शोभायात्रा मे हजारों की संख्या मे पैदल चल रहे भक्त जनों द्वारा निरंतर अपने देव जन के सम्मान में नारा भी लगाया जाता रहा वहीं इस भीषण गर्मी एवं “लू ” के थपेड़ों के बीच भी शोभा यात्रा में शामिल लोगों में अजब का उत्साह गजब का उमंग देखते ही बन रहा था। यह शोभा यात्रा भैसही मठ स्थित अति प्राचीन ऐतिहासिक महत्व के धरोहर के रूप में गांव में मौजूद श्री हनुमान मन्दिर से शुरू हुई बता दें कि इस अति प्राचीन मन्दिर पर स्थित श्री हनुमान जी की मूर्ति जो विराज मान है वही मूर्ति प्रभु श्री राम के अयोध्या धाम में मौजूद मूर्ति के समान एक रुपता लिए हुए है जबकि मन्दिर के सामने ही अति प्राचीन अष्ट कोंडीय कुंवा भी मौजूद है जो की वर्तमान समय काल खण्ड में कहीं अन्यत्र देखने को नहीं मिलता है ।
शोभा यात्रा इस अति दुर्लभ एवं प्राचीन हनुमान मन्दिर से शुरू होकर अहिरौली बघेल दक्षिण पट्टी,बनकटा बाजार दूर्गा मन्दिर , इंगुरी सराय लाला टोला में रेलवे के अंडर पास से होते हुए पुन: हनुमान मन्दिर पर आकर संपन्न हुआ, वहीं इस शोभायात्रा मे मुख्य कर्ता के रूप से राहुल प्रताप सिंह मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो, अनूप गिरी भाजपा, विनय गुप्ता, कृष्णा कुशवाहा, गोलू रावत, कौशल कुशवाहा, महेश जायसवाल, आसू राय, गुड्डू गोस्वामी, नागेन्द्र गौड, सहित अन्य हजारों की संख्या मे भक्त जन उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

6 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

7 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

7 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

8 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

8 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

9 hours ago