महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेउरवां थाना अंतर्गत नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या 15 महंत अवैधनाथ नगर में छोटे भाई ने बड़े भाई के उपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार नगर पंचायत परतावल बाजार में बीती रात 12 बजे दो भाई एक ही कमरे में सोये हए थे। किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई जिसमें छोटा भाई किसन मद्धेशिया ने अपने बड़े भाई संदीप मद्धेशिया उर्फ टिंकू उम्र 24 पुत्र गोबिंद को शराब के नशे में चाकू मार दिया जिसमें संदीप मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल हो गये।आनन- फानन मे परिजनों ने घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए जहां डाक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां मंगलवार की सुबह सात बजे संदीप मद्धेशिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की घटना सुनते ही नगर में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह भी घटना स्थल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात किया। स्थानीय लोगों के अनुसार संदीप के कुल तीन भाई और एक बहन है।संदीप तीन भाइयों में बीच का भाई था। बड़ा भाई अमित उर्फ भोला मद्धेशिया तीन दिन पहले घर से गायब है। उसकी तलाश परिजन कर रहे थे। परिजनों के अनुसार अमित उर्फ भोला कुछ मंद बुद्धि का है मृतक संदीप मद्धेशिया अपने घर में ही जूता चप्पल की दुकान चलाता था। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…