वन विहार पार्क में आयोजित हुआ विश्व वन्यजीव दिवस

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
वन विहार पार्क जीरा बस्ती स्थित सभागार में वन विभाग बलिया द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाराज बाबा विद्यालय बैरिया की बच्ची शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक व हेटर कर्मी भी सम्मिलित हुए। विश्व वन्यजीव दिवस का थीम “जनता और ग्रह को जोड़ना वन्य जीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज” था। कार्यक्रम आरंभ सर्वप्रथम क्षेत्रीय वन अधिकारी मनियर द्वारा आकांत को का स्वागत कर वन्य जीव के रहन-सहन एवं सुरक्षा के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया, तत्पश्चात क्षेत्रीय वन अधिकारी फेफना द्वारा वन्य जीव एवं मानव के संबंधों एवं वन्य जीवन तथा मनुष्यों की आपसी शंकाओं एवं दूसरों पर निर्भरता के संबंध में अपने विचार रखे गए। अंत में प्रभावी निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया विमल कुमार आनंद द्वारा बताया गया कि हमारी इस धरती पर जीवन का आधार हमारे पेड़ पौधे वनस्पतियां व वन्य प्राणी है, इस धरती पर जड़ और चेतन का आधर व संसार है। भोजन, वस्त्र, औषधि, आजीविका, सौंदर्य बोध एवं स्वच्छ वायु हेतु हम प्रकृति पर निर्भर है। प्रकृति की उपकारों की प्रति कृतज्ञता ज्ञापन करने हेतु प्राणी व पादप जगत की संरक्षण व संवर्धन में योगदान प्रस्तुत करना हमारा संवैधानिक नैतिक धार्मिक व सामाजिक कर्तव्य है। उनके द्वारा बताया गया कि वन्य प्राणियों की अंगों का अवैध व्यापार एवं वन्य प्राणियों की अंगों से बने हुए वस्तुओं एवं वस्त्रो का प्रयोग ना कर हम वन्य जीव का शिकार एवं वन्य जीव के अंगों की तस्करी को हतोत्साहित कर सकते हैं। हमें संकल्प लेना चाहिए कि वन्य जीव के अंगों से निर्मित वस्त्र एवं वस्तुओं का प्रयोग नहीं करेंगे वन्यजीवों के संरक्षण हेतु सदा तत्पर रहेंगे । प्रभागीय निदेशक द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस की अवसर पर विधिवत एवं विस्तार से अपने विचार रखे गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई । कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कुमार तिवारी द्वारा किया गया कार्यक्रम में रोहित मिश्रा क्षेत्रीय वन अधिकारी फेफना, ज्योति यादव क्षेत्रीय वन अधिकारी बलिया, सरिता गौतम क्षेत्रीय वन अधिकारी मनियर, प्रशांत शर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी छाता, जयशंकर प्रसाद वर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया अखंड प्रताप सिंह, आनंद कुमार पांडे, मुकेश चंद्र राय, मंगल देव सिंह, सुरेंद्र यादव एवं अन्य वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

5 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

6 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

9 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

9 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

9 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

9 hours ago