सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम के गैर जनपद स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल, कार्यशैली और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने राम प्यारे राम को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।इस अवसर पर राम प्यारे राम ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान उन्हें सभी शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला। शिक्षा के वातावरण को बेहतर बनाने में शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि यहां बिताए गए समय और सभी के सहयोग की स्मृतियां सदैव उनके मन में बनी रहेंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ सलेमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार दूबे ने की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय किशुन सहित कृष्णा देवी, रवि प्रकाश, धीरेन्द्र द्विवेदी, रणविजय सिंह, रवि प्रताप सिंह, रंजना श्रीवास्तव, अमित कुशवाहा, रुद्र नारायण सिंह, राकेश कनौजिया, दिलीप गोंड, भीम प्रसाद, शशिकांत भास्कर, दिलीप आर्य, रामध्यान प्रसाद सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावुक माहौल में संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित शिक्षकों ने राम प्यारे राम के उज्ज्वल भविष्य और नए कार्यक्षेत्र में सफल कार्यकाल की कामना की।
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…
प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…
हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…
हाथरस (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से…