Categories: Uncategorized

रहस्यमय परिस्थित्यों मे ट्रक चालक की मौत परिजनों मे कोहराम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारामहमूदपुर गांव निवासी युवक एक युवक का घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर सरसो के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। उसके चेहरा खून से सराबोर था। शव के बगल में ही एक बड़ा लकड़ी का टुकड़ा पड़ा हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसके चेहरे पर गंभीर वार कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त थाना क्षेत्र के चितारामहमूदपुर गांव के बिछियापुर पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव उर्फ बिन्दू स्वर्गीय उदय राज यादव पेसे से ट्रक ड्राइवर था। 10 दिन पहले ट्रेलर चलाने के लिए घर से गया था, 2 मार्च की शाम करीब 7 बजे बालू लदा ट्रेलर लेकर वह सुरहन गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी करके खलासी को खाना लेने के लिए मार्टिनगंज बाजार में ढाबे पर गया, खाना खाने के बाद खलासी को ट्रेलर में सोने को लेकर अपने घर जाने की बात कहकर बिछियापुर के लिए रवाना हो गया। आज सुबह सरायमीर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव निवासी ट्रेलर मालिक मोहम्मद सद्दाम वीरेंद्र यादव के घर पहुंच करके पूछा कि वीरेंद्र कहां है टेलर में बालू लदा है उसे खाली करना है, पेट्रोल पंप पर क्यों खड़ी है। पत्नी ने बताया कि वह घर आए ही नहीं। परिजनों ने आशंका बस इधर-उधर खोजबीन शुरू की लेकिन, रविवार की दोपहर 12 बजे तक कुछ पता नहीं चल पाया। दोपहर में ही गांव की कुछ महिलाएं बनगांव माइनर से 100 मीटर दूरी पर अपना सरसों के खेत देखने के लिए गई थी सरसों के खेत में ही मुंह के बगल लेटी हुई लाश देकर के शोर मचाया। ग्रामीणों ने जब जाकर के लाश को पलटा तो वह लाश वीरेंद्र यादव उर्फ बिंदु की के रूप में पहचान हुई। चेहरा खून से लथपथ था और बगल में ही एक लकड़ी का करीब 5 फुट मोटा डंडा पड़ा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंचे दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब में मिले मोबाइल और पर्स भी अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी उषा का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के मां-बाप पहले ही मर चुके हैं, उसके पास कोई भाई नहीं था। मृतक के पास तीन बच्चे आदित्य, अंश और अभिनव नाबालिक बच्चे हैं वीरेंद्र ही अपने घर का रोजी-रोटी का सहारा था।

rkpnews@desk

Recent Posts

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम को दी गई भावभीनी विदाई

सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…

23 minutes ago

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…

28 minutes ago

बघौली में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 1.50 करोड़ की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…

36 minutes ago

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 77 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…

41 minutes ago

साहित्यकार रामा प्रसाद शुक्ल की पुस्तक ‘कृष्ण और कृष्णा’ का आज होगा विमोचन

प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…

45 minutes ago

मतदाता सूची में नाम छूटा तो अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…

2 hours ago