बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत अरई के पंडित पुरवा में एक युवक का शव बाग में राहगीरों ने देखा जहां शव मिलने की जानकारी होने पर पुलिस फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरई के मजरा मंडित पुरवा बाग के निकट से राहगीरों लोग निकले तो देखा की एकू व्यक्ति का शव पड़ा है जिसपर शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और थाने में शव मिलने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची।
पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,थानाध्यक्ष ने बताया की मृतक युवक की पहचान के लिये जिले के अन्य थानों तथा सोशल मीडिया पर फोटो भेज कर पहचान के प्रयास किये गये। जिससे मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नियामतपुर निवासी राम नरेश पुत्र राम दास के रूप में उजागर हुई और प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेंगी।
सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…
प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…
हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…