संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने वाले संत कबीर नगर के आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली में विकास कार्यों को नई गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। इस क्रम में जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े पांच प्रमुख क्षेत्रों के 50 संकेतकों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही शासन से प्राप्त पुरस्कार राशि 1.50 करोड़ रुपये के प्रभावी उपयोग को लेकर प्रस्तावित कार्ययोजना पर चर्चा की गई।बैठक के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना तथा सामाजिक विकास से संबंधित उपलब्धियों और प्रगति का विभागवार आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए उन क्षेत्रों को चिह्नित करने पर जोर दिया, जहां अपेक्षित सुधार की आवश्यकता है।जिलाधिकारी अनुज मलिक ने निर्देश दिया कि पुरस्कार राशि के उपयोग के लिए तैयार की जाने वाली कार्ययोजना में क्रिटिकल गैप यानी विकास की प्रमुख कमियों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना ऐसी होनी चाहिए, जिससे संसाधनों का सदुपयोग करते हुए जरूरतमंद क्षेत्रों में ठोस और प्रभावी सुधार सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश एवं मुख्यमंत्री फेलो डॉ. रंजीत कुमार को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना का अंतिम प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रस्तावित कार्ययोजना को सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…
मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…
29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…
29 नवंबर का इतिहास 29 नवंबर को जन्मे महान व्यक्तित्वों की प्रेरक गाथा प्रस्तुति -अभिषेक…
15 वर्षों तक नसोपुर की रामलीला का किया संचालन, ‘संस्कृति उत्सव 2026’ में समिति को…
29 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, अनेक कहानियां! राजीव गांधी के इस्तीफे से मुंबई आतंकी…