बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। महिला आरक्षण बिल पर राष्ट्रपति की मोहर लग चुकी है आरक्षण के बाद महिला शक्ति और मजबूत होगी।
पुरुषों के बराबर हर कार्य में सहभागी बनेगी यह बात लखीमपुर से भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने कहीं वहीं भारतीय जनता पार्टी विधानसभा नानपारा ने नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मद्धेशिया लान में किया गया।
विधायक लखीमपुर ने सम्मेलन में नारी शक्ति वंदन बोलते हुए कहा की राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद विधेयक कानून भी बन गया है लेकिन इसको अमल में लाने से पहले दो शर्तों को पूरा करना होगा ये शर्तें जनगणना और परिसीमन की हैं।
जिन्हें पूरा करने में कई साल लग सकते हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुताबिक महिला आरक्षण कानून आगामी जनगणना के बाद लागू होगा,कानून बनने के बाद होने वाली जनगणना के बाद आरक्षण लागू करने के लिए नए सिरे से परिसीमन किया जाएगा।
परिसीमन के आधार पर ही महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित की जाएंगी हम सभी को मिलकर महिला सशक्तिकर पर बल देना होगा ताकि महिलाये हमारे देश की अर्थव्यवस्था में पुरुषो के साथ अपना योगदान दे सके महिला सशक्तिकर के बिना किसी भी परिवार का पूरी तरह से विकास होना बहुत मुश्किल है अगर हमारे समाज में महिलाओं सशक्त हो जाती है तो हमारा पूरा का पूरा समाज पूरी तरह से सशक्त हो जायेगा।
इस अवसर पर सांसद अछैवरलाल गौड़, सदस्य विधान परिषद डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिला महामंत्री भाजपा राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष कृपाराम वर्मा, प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि शिवपुर सुधीर यज्ञ सैनी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अभय मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा सिंघानिया, नामित सभासद रेखा पांडेय, पूर्व जिला मंत्री वंदना मिश्रा, प्रधान आशीष पांडेय उपस्थित रहे।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…