जब रजिस्ट्री के खेल में नीयत हुई फेल तो 63 लाख के लेनदेन में जाना पड़ा जेल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के कंधरापुर पुलिस ने जमीन की खरीद को लेकर हुुई डील मामले में पैसा लेने के बाद भी जमीन न रजिस्ट्री करने के मामले में, आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। वादी के अनुसार जमीन की खरीद के लिए कुल एक करोड़ रूपये की डील हुई थी। जिसमें 62 लाख 92 हजार 250 रूपये विभिन्न खातों में जमा भी करवा लिये गए। मगर जब जमीन रजिस्ट्री कराने की बात आई तो पार्टी आनाकानी करने लगी और मारपीट पर अमादा हो गई।
इस संबंध में कंधरापुर थाना में 27 जुलाई को पीड़ित रुद्रांश राय पुत्र विनोद राय ग्राम मधुबन थाना कन्धरापुर ने लिखित तहरीर दिया कि जमीन के क्रय के सम्बंध में अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल, सत्तार शहंशाह पुत्र अब्दुल गफ्फार, अन्जुम आरा पत्नी अब्दुल सलाम, अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल सत्तार तथा अब्दुल कुद्दूश पुत्र अब्दुल सत्तार मोहल्ला जालन्धरी शहर व थाना कोतवाली आजमगढ़ से बातचीत हुई और जमीन की विक्रय धनराशि कुल एक करोड़ रुपये में तय हुई। जमीन विक्रय की बात वादी के आवास पर हुई,बातचीत के अनुसार तथा उपरोक्त लोगों की मांग के अनुसार सितम्बर 2017 से विभिन्न तिथियों में शहमशाह, अन्जुम आरा, अब्दुल सलाम, अब्दुल कुद्दूश तथा उनकी फर्म नेहा फर्नीचर के एकाउन्ट में जरिये आरटीजीएस व चेक के माध्यम से कुल 6292250 दे दिया गया। इसके बाजूद जब जमीन की रजिस्ट्री करने की बात कही गयी तो वे लोग आनाकानी करने लगे तथा वार्ता के दौरान वे सभी लोग उग्र होकर मार-पीट करने पर आमादा हो गये और स्व0 अब्दुल सत्तार के परिवार के उपरोक्त लोग इकट्टठा होकर षडयंत्र के तहत जालसाजी करके मेरा पैसा हड़पना चाहते है। पुलिस ने मामले में अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल सत्तार, शहंशाह पुत्र अब्दुल गफ्फार, अंजुम आरा पुत्र अब्दुल सलाम, अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल सत्तार, अब्दुल दुद्दूम पुत्र अब्दुल सत्तार के विरूद्ध थाना कन्धरापुर में मुकदमा दर्ज कर लिया।
21 नवम्बर को थानाध्यक्ष ब्रम्हदीन पाण्डेय ने उक्त मामले में वांछित अभियुक्त अब्दुल कुद्दूस 56 वर्ष पुत्र अब्दुल सत्तार को अभियुक्त के खुद के बक्से, आलमारी की दुकान जालन्धरी थाना क्षेत्र कोतवाली से समय करीब 01.15 बजे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

2 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

2 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

3 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

3 hours ago