घाघरा नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से बिसरा गांव में घुसा पानी

घाघ

नदी तटीय गांव में दहशत प्रशासन ने लगाई नाव

गोला/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
घाघरा नदी के जल स्तर में निरन्तर हो रहे बृद्धि से गोला तहसील क्षेत्र के 10 गांव मेरुण्ड बन चुके है ।मेरुण्ड गॉवो में प्रशासन द्वारा कुल 16 नावे लगा दिया गया है।तहसील मुख्यालय के बगल में स्थित बिसरा व नदी तट पर स्थित ग्रामसभा तिरागाव की स्थिति नाजुक बन गयी है।गांव में बाढ़ का पानी घुस आया है ।गांव के लोगो को गाव के बाहर आने जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ।जिससे गांव के लोगो मे दहशत बना हुआ है.
प्राप्त बिबरण केअनुसार बिगत दो दिनों से घाघरा नदी के जल स्तर में हो रही भारी बृद्धि ने नदी तट पर स्थित गावो में तबाही का मंजर ला दिया है।हालांकि तहसील प्रशासन की निगाहें बाढ़ ग्रस्त गांव पर बराबर टिकी हुई है।अब तक कुल दस गांव मेरुण्ड बन चुके है ।तहसील के पश्चिम तरफ कुरावल गांव, पूरब तरफ ज्ञान कोल, कोलखास, बगहा, पटना एतमली, गोरखपुर, कोटिया निरंजन, खडेसरी, नेतवार पट्टी, कोटिया दीप साह ,जहाँ अब तक 16 नावें कार्य कर रही है। वही गोला सरयू तट समीप पर स्थित बिसरा गांव व तिरागाव में बाढ़ का पानी घुस गया है ।तिरागाव के प्रधान सूरज कुमार ने बताया कि लोगो का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।लोग पानी मे चल कर अपनी आवश्यकता को पूरा कर रहे है। घाघरा के जल स्तर में अगर इसी तरह बढोत्तरी होती रही तो जल्द ही पूरा गांव मेरुण्ड बन जायेगा।
इस प्रकरण में तहसीलदार गोला बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि राजस्व कर्मी नजर बनाए हुए हैं.जरूरत के अनुसार नाव का इंतजाम किया गया है.

rkpshomnath

Recent Posts

मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमक्खी पालन कृषि के साथ किसानों की आय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण…

4 minutes ago

थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद…

10 minutes ago

देवप्रयाग के संस्कृत महाविद्यालय में हड़कंप, शिक्षक पर दो छात्राओं से छेड़खानी का आरोप

देवप्रयाग के संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, POCSO में मुकदमा…

11 minutes ago

देवरिया में पहली बार गूंजेगी छात्र संसद की हुंकार, 10 अक्टूबर को जुटेंगे युवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की भावना…

11 minutes ago

बारिश-तेज हवाओं के बीच सड़क पर उतरे डीएम, बाधित आवागमन व बिजली व्यवस्था तत्काल कराई दुरुस्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज हो रही बारिश एवं तेज चल रही…

14 minutes ago

राज्यसभा की 10 सीटें और मिशन 2027, योगी की दिल्ली बैठकों ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी…

17 minutes ago