Categories: Newsbeat

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की लखनऊ इकाई ने फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की टीम ने बलिया के नगरा थाने में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मुन्ना गोड़ उर्फ चन्द्रमल को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।एसटीएफ के उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 12 नवंबर को सूरत शहर के पांडेसरा थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनगर आशापुरी सोसाइटी-02, गोवलनगर रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसका न्यू सिविल हॉस्पिटल एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, सूरत में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।इसके बाद आरोपी को सूरत की नौवीं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 नवंबर को दोपहर दो बजे तक का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त हुआ। इसके बाद एसटीएफ की टीम उसे लेकर बलिया पहुंची।गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना गोड़ उर्फ चन्द्रमल सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है। उसके खिलाफ नगरा थाने में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3(1) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, उसके आपराधिक इतिहास में चोरी और चोरी के माल की बरामदगी से जुड़े चार अन्य मुकदमे भी शामिल हैं। इनमें दो मामले नगरा थाने और दो बलिया कोतवाली में दर्ज हैं।इस तरह आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गुजरात के सूरत में छिपकर रह रहे इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी को एसटीएफ की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

17 minutes ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

26 minutes ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

2 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

8 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

23 hours ago