कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शनिवार को सलेमपुर नगर स्थित नेहरू पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश की आजादी के महानायक और आधुनिक भारत के निर्माता थे। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के नवनिर्माण तक उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी।ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि युवा पीढ़ी को पंडित नेहरू के विचारों, आदर्शों और देश के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में पंडित नेहरू के बताए रास्ते पर चलने के साथ ही लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करना बेहद जरूरी है।जिला सचिव परमानंद प्रसाद ने कहा कि पंडित नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नायकों में से एक थे। उनके दूरदर्शी प्रयासों ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस दौरान रामविलास तिवारी, अखिलेश मिश्र, विजय कुशवाहा, परमानंद प्रसाद, लालसाहब यादव, चुन्नू श्रीवास्तव, डॉ. याहिया अंजुम, गंगासागर मिश्र, मुन्ना यादव, रणजीत सिंह, दिनेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीएसपी सेंटर से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, आरोपी घर में कपड़ों के…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…