भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाया शंकर शाह रघुनाथ शाह बलिदान दिवस

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वाधान में आदिवासियों के गौरव राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस को धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को बरहज के समृद्धि मैरिज हॉल में राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस धूमधाम से मनाया गया। आदिवासी राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह को अंग्रेजों ने तोप में बांधकर 18 सितंबर 1857 को उड़ा दिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण उत्तर प्रदेश सरकार ने संबोधित करते हुए कहा कि गोंड जनजातियों के गौरव पिता पुत्र राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह ने अंग्रेजों के गलत नीतियों के खिलाफ अपनी कविताओं से जन-जन को जागरूक करना प्रारंभ किया और 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का बिगुल फूंक दिया,जिसके कारण अंग्रेजों ने उनके किले में ही घेर कर 14 सितंबर को बंदी बना लिया तथा आनन फानन में सैनिक अदालत का गठन कर मृत्यु दंड की सजा सुना कर 18 सितंबर 1857 को तोप में बांधकर दोनों को उड़ा दिया गया। पिता पुत्र के इस बलिदान ने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ एक क्रांति पैदा कर दी। कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा रामधनी गोंड ने समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुए पूरे प्रदेश में गोंड जातियों के जाति प्रमाण पत्र की समस्या से अवगत कराते हुए इसके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अपील किया । विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आनंद कुमार गोंड माननीय सांसद बहराइच ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ने ही जनजातीयों को आगे बढ़ने का कार्य किया है। संजय गोंड प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कहा कि जनजातियों के हित के लिए भारतीय जनता पार्टी हर संभव कार्य कर रही है, योगी और मोदी ने जनजातियों के लिए बहुत सारे कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिससे जनजातियों का भला हो रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम को पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोंड, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भाजपा प्रवक्ता एस एन सिंह,समाजसेवी श्याम सुंदर जायसवाल,नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, जिला अध्यक्ष जनजाति मोर्चा विजय कुमार गोंड, प्रदेश महामंत्री मुन्ना खरवार क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखराम गोंड ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पंकज गोंड, सिध्दीविनायक, मुंशी प्रसाद गोंड, समाज सेवी श्रीप्रकाश पाल, विवेक गुप्त जिला मंत्री भाजपा, अभ्यानन्द तिवारी, अर्जुन भारती, सहित हजारों जनजाति समुदाय के लोगों ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago