झांकी सहित सुदामा चरित्र की कथा सुन द्रविड़ हुए श्रद्धालु

सप्त दिवसीय आठवें राधा अष्टमी समारोह का समापन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के टोला सपही बरवा में हनुमान भजन मंडल के तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय आठवें राधा अष्टमी समारोह के अंतिम दिन मंगलवार की सायं कथावाचक आचार्य पं. विनय पांडेय ने झांकी सहित सुदामा चरित्र का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालुओं का हृदय द्रवित हो उठा।
कथावाचक ने कहा कि 16708 रानियों के साथ भगवान ने अपनी गृहस्थी सानंद चलाते हुए अपने वंशजों को नृग की कथा सुनाई। कहा कि ब्राह्मण के धन का भूलकर भी दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। राजा पौण्ढृक ने भगवान के स्वरूप का नकल किया था भगवान ने उसे भी मुक्ति प्रदान की। कथावाचक ने अनिरुद्ध उषा विवाह, देवकी के सभी पुत्रों वापस कराने आदि प्रसंगों की चर्चा करते हुए कहा कि भागवत कथा जीव को जगत व माया का वास्तविक बोध कराकर ब्रह्म से मिलने की चर्चा है। इस कथा के श्रवण से जन्म मरण से मुक्ति मिलती है।
दिन में पं संजय चतुर्वेदी व पं दीपक मिश्र ने श्रीमद् भागवत महापुराण का परायण सुनाया एवं संगीत पर पंकज त्रिपाठी संतोष श्रीवास्तव व छोटे लाल शर्मा ने संगत की। इसके पूर्व तुर्कपट्टी एसओ संजय कुमार ने व्यास पीठ का पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर पूर्व जिपंस मनोज गुप्ता, शिक्षक मनीष राय, नरेन्द्र राय, राजपति कुशवाहा, एडवोकेट अशोक राय, रमेश श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

15 minutes ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

24 minutes ago

मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमक्खी पालन कृषि के साथ किसानों की आय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण…

43 minutes ago

थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद…

49 minutes ago

देवप्रयाग के संस्कृत महाविद्यालय में हड़कंप, शिक्षक पर दो छात्राओं से छेड़खानी का आरोप

देवप्रयाग के संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, POCSO में मुकदमा…

51 minutes ago