Categories: Newsbeat

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के रखरखाव और स्टॉक की जांच की उठी मांग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मझगांवा में दवाओं के रखरखाव और वितरण व्यवस्था को लेकर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सपायरी डेट की दवाएं रखे जाने और मरीजों को ऐसी दवाएं दिए जाने की आशंका ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, पीएचसी मझगांवा में दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी के बावजूद दवाओं के रखरखाव तथा उनकी वैधता की नियमित जांच में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट अफरोजी की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।बताया जाता है कि थाने में तैनात एक दरोगा के बेटे को लूज मोशन और खांसी की शिकायत होने पर पीएचसी मझगांवा से दवा लेने के लिए संपर्क किया गया। इस दौरान लूज मोशन की दवा उपलब्ध करा दी गई, लेकिन खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने की जानकारी सामने आने पर वहां मौजूद सिपाही ने आपत्ति जताई।इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं के भंडारण, स्टॉक प्रबंधन और एक्सपायरी दवाओं की समय रहते छंटाई किए जाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में दवाओं की वैधता की जांच में कथित लापरवाही को गंभीर मामला माना जा रहा है।स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पीएचसी में उपलब्ध सभी दवाओं के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराने तथा एक्सपायरी दवाओं को तत्काल अलग कर नियमानुसार निस्तारित करने की मांग उठ रही है। साथ ही, जांच में लापरवाही प्रमाणित होने पर संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पुलिस ने 24 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

सीएसपी सेंटर से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, आरोपी घर में कपड़ों के…

3 minutes ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

7 minutes ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

6 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

22 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

22 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

22 hours ago