एन.आई. एक्ट से संबंधित वारंटी अजीज अहमद गिरफ्तार

उतरौला /बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार वांछित/वारंटी व्यक्तियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने एक अहम सफलता प्राप्त की। इस अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उतरौला संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक स्वतंत्र कुमार गुप्ता व उनकी टीम, जिसमें कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार भी शामिल थे, ने वांछित वारंटी अजीज अहमद को गिरफ्तार किया।
अजीज अहमद (उम्र 50 वर्ष), पुत्र जमील अहमद, जो भारत एजेंसी के प्रोप्राइटर हैं, अलीफजोत, उतरौला ग्रामीण थाना कोतवाली उतरौला, जनपद बलरामपुर का निवासी है। उसके खिलाफ मामला संख्या 2685/19 धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत आशियाना थाना, जनपद लखनऊ में मामला दर्ज है। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
वारंटी अजीज अहमद को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के लिए अतिरिक्त न्यायालय, कोर्ट नं. 07, जनपद लखनऊ भेजा गया। इस गिरफ्तारी से वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती मिली है, और पुलिस की इस सफल कार्रवाई की सराहना हो रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

17 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

17 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

18 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

18 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

18 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

18 hours ago