विनीत कुमार श्रीवास्तव बने मण्डल रेल प्रबन्धक वाराणसी किया कार्यभार ग्रहण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
विनीत कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक का कार्यभार ग्रहण किया । इसके पूर्व विनीत कुमार श्रीवास्तव उत्तर मध्य रेलवे,प्रयागराज में मुख्य इंजीनियर रेल संरक्षा कार्य के पद पर कार्यरत थे । श्रीवास्तव ने बैचलर ऑफ सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री आई.आई.टी. रुड़की एवं एम.टेक. आई.आई.टी. दिल्ली से किया है ।
विनीत कुमार श्रीवास्तव इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ़ इंजीनियर्स (IRSE) के माध्यम से वर्ष 1993 में रेल सेवा में आये और प्रशिक्षण के उपरांत अपने कैरियर की शुरुआत, भारतीय रेलवे में सहायक मंडल इंजीनियर के पद से की । इसके उपरान्त आपने उत्तर रेलवे में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) ,अनुसन्धान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ)लखनऊ में कार्यकारी निदेशक एवं निदेशक के पद पर कार्य सफलतापूर्वक कार्य किया है।
विनीत कुमार श्रीवास्तव को आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों के गहन अनुभव के अलावा सामान्य प्रशासन में भी कार्य करने का गहन अनुभव है, आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच समान रूप से लोकप्रिय है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

1 hour ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

1 hour ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago