सरफिरे ने किशोरी को घर से बाहर बुलाकर की मार पीट

सूचना प्राप्त होने पर जांच मे जुटी पुलिस

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
नगर कोतवाली के सामने बंधे पर शुक्रवार की बीती रात एक मंदिर के पीछे किराये का मकान लेकर रहने वाली किशोरी को, एक सरफिरे युवक ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो गया था। पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गयी है।
बता दें कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी नगर कोतवाली क्षेत्र के मातबरगंज स्थित लालडिग्गी बंधे के पास एक मकान में किराये पर रहती है। शुक्रवार की रात 8 बजे एक युवक उसको आवाज देकर बाहर बुलाया। लड़की जैसे ही बाहर आई उक्त युवक ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गये तो उक्त युवक लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर एलवल पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर लड़की से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस द्वारा लड़की के परिजनों से मोबाइल से बात कर उन्हें कोतवाली बुलाया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

33 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

39 minutes ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

54 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

56 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

1 hour ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

1 hour ago