सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की करीब 3.1 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत अब आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय छह हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेश स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलेगा।विकास भवन सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों-सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के सम्मान समारोह में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी बच्चों, गर्भवती महिलाओं और परिवारों तक पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मानदेय में वृद्धि से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी, जबकि कैशलेश स्वास्थ्य बीमा से स्वास्थ्य सुरक्षा भी मजबूत होगी।सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं से पूरी लगन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के साथ कर्मचारी कल्याण की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। मानदेय वृद्धि से आंगनबाड़ी कर्मियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को साड़ी और 10 को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए पांच बच्चों को पोषण किट प्रदान की गई। महिला कल्याण विभाग के वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर ऋचा मिश्रा और दत्तक ग्रहण केंद्र की केंद्र प्रबंधक अपर्णा सिंह को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र दिया गया।मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 20 लाभार्थी बच्चों को त्रैमासिक किश्त के रूप में 7,500 रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। समारोह में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने…