Categories: Newsbeat

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने का दावा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में मरीजों से इलाज, टीकाकरण और ऑपरेशन के नाम पर कथित रूप से रुपये लिए जाने का मामला सामने आया है। फरेंदा दक्षिणी मंडल के भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम प्रधान हीरा प्रसाद गुप्ता ने मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।शिकायतकर्ता ने सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स जैतून निशा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मरीजों से इलाज एवं टीकाकरण के नाम पर कथित रूप से 500 रुपये तथा ऑपरेशन के लिए छह हजार रुपये तक लिए जाने की बात सामने आई है। शिकायती पत्र में एक मरीज से ऑपरेशन के एवज में कथित तौर पर रकम लिए जाने का भी उल्लेख किया गया है।हीरा प्रसाद गुप्ता ने सीएमओ से मामले की जांच कर आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को निर्धारित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। ऐसे में मरीजों से अनधिकृत रकम लिए जाने की शिकायत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।उन्होंने मांग की कि जांच के दौरान संबंधित मरीजों और उनके स्वजन के बयान दर्ज किए जाएं तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की वास्तविकता सामने लाई जाए। इससे शिकायत की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का भरोसा भी कायम रहेगा।हालांकि, शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित स्टाफ नर्स का पक्ष भी सामने नहीं आया है। ऐसे में आरोपों की वास्तविकता स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायत पर की जाने वाली कार्रवाई पर नजर है।

Editor CP pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

17 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

23 minutes ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

38 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

50 minutes ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

55 minutes ago

कृषि निर्यात को पंख देने की तैयारी, जिले के 100 किसानों को मिला वैश्विक बाजार का मंत्र

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने…

58 minutes ago