राजस्व टीम के सीमांकन के बाद भी हो रहे जल जमाव को लेकर एसडीएम से की गई शिकायत

बांसगांव/ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को अपने दरवाजे पर हो रहे गंदे पानी के जलजमाव की समस्या को लेकर सुमही गांव के निवासी दुर्गेश मिश्र ने एसडीएम बांसगांव से मिलकर गुंडई के बल पर नाबदान का पानी बहा रहे, अराजक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।प्रार्थना पत्र में बताया गया कि बांसगांव तहसील के राजस्व निरीक्षक गजपुर के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा सीमांकन के बावजूद गांव के कुछ भू माफियाओं एवं दबंगों के डर से ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम समाज की नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। मिश्र ने बताया कि दबंगों द्वारा एक तो उनके दरवाजे पर स्थित पुश्तैनी जमीन आराजी संख्या 120 में अवैध अतिक्रमण करके कब्जा किया जा रहा है, दूसरे गुंडई के बल पर जबरदस्ती अपने नाबदान का पानी बहाया जा रहा है। गंदगी और जलजमाव से भयंकर संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। और उन्हें अपने घर पर रहना मुश्किल हो गया है। प्रार्थी के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम बांसगांव ने आवश्यक कार्यवाही हेतु खंड विकास अधिकारी कौड़ीराम, थानाध्यक्ष गगहा एवं राजस्व निरीक्षक गजपुर नागेंद्र शुक्ला को नायब तहसीलदार डीएन त्रिपाठी के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर जल निकासी की समस्या का निस्तारण अविलंब कराने का निर्देश दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अदालत के आदेश से 26 साल पुराने विवाद का अंत, कब्जा मिला लेकिन लोगों की राह अब भी मुश्किल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अदालत के आदेश के बाद 26 साल पुराने भूमि विवाद का…

2 hours ago

देवरिया के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में उमड़ा उत्साह

देवरिया में तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खेल प्रतिभाओं को मिला…

3 hours ago

सुबह-सुबह कांपी अफगानिस्तान की धरती, हिंदू कुश में 5.3 तीव्रता का भूकंप; 126 किमी नीचे था केंद्र

काबुल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अफगानिस्तान में गुरुवार तड़के उस समय भूकंप के तेज झटके…

4 hours ago

रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: हडपसर से गाजीपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, जौनपुर में भी होगा ठहराव

पुणे से पूर्वांचल जाने वालों के लिए बड़ी राहत, जौनपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें…

4 hours ago

यूपी पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव! 32,679 अभ्यर्थियों की PET अब 8 अक्टूबर से, नया एडमिट कार्ड जारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों…

5 hours ago

वाराणसी में अटका 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर आखिर निकला, अब गाजीपुर, आजमगढ़ होते लखीमपुर तक जारी रहेगा सफर

वाराणसी की मुश्किल राह पार कर आगे बढ़ा 308 पहियों वाला महाट्रक, अब गाजीपुर-आजमगढ़ की…

5 hours ago