ग्राम स्तर की समस्याओं का निस्तारण ग्राम स्तर पर होगा:डीएम

प्रत्येक शुक्रवार को हर ब्लॉक के दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का होगा आयोजन

तकनीकी समिति करेगी परियोजना की जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शासन के दिशा-निर्देश के क्रम में सदर ब्लॉक के बरवा ग्राम पंचायत में आयोजित हुए प्रथम ग्राम चौपाल में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही करना ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को हर ब्लॉक के दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और जन समस्याओं का समाधान करेंगे।
ग्राम चौपाल के दौरान विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। स्वयं सहायता समूह की लीलावती देवी ने उपस्थित लोगों को अपने समूह की गतिविधियों के संबन्ध में अवगत कराया। उन्होंने सीसीएल होने के बावजूद 2 साल से समूह के खाते में पैसा न आने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन होने के संबन्ध में पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि पाइपलाइन बिछ गई है, लेकिन अभी सभी घरों में पानी की सप्लाई नहीं शुरू हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पंचायत भवन तक आने वाली मार्ग को पिच मार्ग के रूप में विकसित करने की मांग की जिसपर उन्होंने प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
संजू देवी ने राशन कार्ड के संबन्ध में तथा रामभवन ने किसान सम्मान निधि के संबन्ध में शिकायत की, वहीं रामध्यान ने अंत्योदय कार्ड की मांग की। जिलाधिकारी ने समस्त मांगों पर कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया।
जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, स्कूल, आंगनबाड़ी आदि के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सदर ब्लॉक के बीडीओ, एडीओ पंचायत चंद्रभूषण नाथ तिवारी, एडीओ कॉपरेटिव सौरभ, राम प्रकाश त्रिपाठी, विजेता यादव, पंचायत सचिव सत्येंद्र यादव सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

8 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

11 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago