लेखपाल द्वारा घूस का रुपया लौटाने का वीडियो वायरल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील के कुसूरू कला गांव के हल्का लेखपाल राजेश चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लेखपाल कहासुनी करते हुए घूस का रुपया वापस करता दिखाई दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मेहदावल तहसील क्षेत्र के कुसूरू कला गांव के निवासी राजेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया है कि हल्का लेखपाल राजेश चौधरी ने खसरा जारी करने के बदले में उससे ₹2000/- रुपये की रिश्वत ली थी। जब पीड़ित ने खसरा देने में हो रही देरी पर आपत्ति जताई और अपने रुपए वापस मांगे तो दोनों के बीच सड़क पर ही कहासुनी शुरू हो गई।
इस दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि राजेश चौधरी पैसे लौटाने के लिए मजबूर हो गया।
वीडियो के वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोग प्रशासन से आरोपी लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

अब तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद इस प्रकरण ने तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी कामकाज में पारदर्शिता की बातें सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। अगर इस तरह से घूसखोरी जारी रही, तो आम लोगों को अपने ही कानूनी दस्तावेजों के लिए रिश्वत देनी पड़ेगी।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 minutes ago

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

1 hour ago

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

6 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

6 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

6 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

7 hours ago