Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेश31 दिसंबर को बीआरसी खेल मैदान में आयोजित होगा विभिन्न प्रकार के...

31 दिसंबर को बीआरसी खेल मैदान में आयोजित होगा विभिन्न प्रकार के खेल

बहराइच (राष्ट्र के परम्परा) पयागपुर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकास खंड स्तर खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना है। उक्त खेलो हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई खेल समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार विकासखंड पयागपुर के खेल 31 दिसंबर 2024 को बीआरसी खेल मैदान में आयोजित किया जाएंगे उक्त खेल सब जूनियर (अंडर 16) जूनियर (अंडर 19) सीनियर(ओपन) वर्ग में होंगे खेलों में एथलेटिक्स कुश्ती भारोत्तोलन जूडो बैडमिंटन कबड्डी, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल कराया जाएगा। विकास खंड स्तर के विजेता खिलाड़ी 2,3 व 4 जनवरी को जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली जिलास्तरीय प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे
विकास खंड पयागपुर के सभी ग्राम पंचायत के इच्छुक खिलाड़ी विकासखंड पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी (मोबाइल नं0 9169162341) से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ी अपने रजिस्ट्रेशन हेतु 30 दिसंबर तक अवश्य संपर्क कर ले जिससे 31 दिसंबर को सुव्यवस्थिति ढंग से प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments