देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।_ मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 24 से 26 जनवरी 2004 की अवधि में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन किए जाने हेतु निर्देश दिये गये है।
मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन के क्रम में सम्बन्धित विभागों को राजकीय इन्टर कालेज, देवरिया के प्रांगण में निर्धारित कार्यक्रम/प्रदर्शनी हेतु आवश्यक निर्देश दिया है।
कार्यक्रम के विवरण में उन्होंने बताया है कि 24 जनवरी को प्रदर्शनी का उद्घाटन, सांकृतिक कार्यक्रम, निवेश, रोजगार पर आधारित संगोष्ठी, उद्यमी सम्मेलन गोष्ठी का आयोजन, लाभार्थीपरक योजनाओं के अन्तर्गत टूल किट, लाभार्थी कार्ड, छात्रवृत्ति आदि का सामूहिक वितरण किया जाएगा। 25 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 25 जनवरी को ही खो खो बालक प्रतियोगिता, वालीबाल बालक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया जाएगा तथा प्रदर्शनी/स्टाल का भ्रमण कार्यक्रम किया जाएगा।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…