कचहरी के सोसायटी कैम्प में नेता सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। रूल ऑफ लॉ सोसायटी के तत्वावधान में दीवानी कचहरी स्थित सोसायटी कैम्प कार्यालय परिसर में नेता सुभाष चंद्र बोस जयंती श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। उपस्थित लोगों ने नेता सुभाष चन्द्र को राष्ट्र का महानायक बताते हुए उनके बताए हुए मार्गों का अनुसरण कर राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के लिए सतत कार्य करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
रूल ऑफ लॉ सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित नेता सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए विशेष न्यायाधीश अनिल त्रिपाठी ने कहा की सुभाष चन्द्र नेता का व्यक्तित्व एवं कृतित्व युवाओं के लिए अनुकरणीय है उनके बताए हुए रास्तों पर चलकर हम देश एवं समाज के लिए अच्छा एवं सुखद मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
सुलह अधिकारी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने नेता सुभाष चन्द्र बोस को राष्ट्र महानायक बताते हुए आज़ादी की लड़ाई में उनके योगदान संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया,रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष (अवध क्षेत्र) संजीव श्रीवास्तव (स्थाई अधिवक्ता भारत सरकार) ने नेता को आज़ादी का महानायक बताते हुए नेता के दिखाए हुए रास्तों पर चलकर देश की अखंडता एवं एकता के लिए सतत कार्य करने का आवाहन किया।
सोसायटी जिलाध्यक्ष अनिल मिश्र एडवोकेट ने नेता को महान व्यक्तित्व का स्वामी बताते हुए उनकी स्मृति में युवाओं के बीच मे लगातार विचार गोष्ठियां आयोजित किये जाने की बात कही,कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ० राधेश्याम श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अर्जुन कुमार दिलीप जी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी एडवोकेट शांतनु श्रीवास्तव , राकेश नाथ त्रिपाठी , बसंत चौहान एडवोकेट , पूर्व महामंत्री प्रमोद श्रीवास्तव आज़ाद , समाजसेवी शशांक श्रीवास्तव , किसान परिषद प्रदेश संयोजक आनंद सेंगर एडवोकेट , मालवीय मिशन महामंत्री आलोक शुक्ल एडवोकेट सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर उपस्थित रूल ऑफ लॉ सोसायटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिषद स्थित धरनास्थल पर नेता सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा लगायें जाने के लिए प्रशासन को ज्ञापन देने का सामुहिक निर्णय लिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

समाजसेवियों के लिए नजीर बने हैं संजय तिवारी

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के जरिए जरूरतमंदों दे रहे हैं बेहतर इलाज निशुल्क बस चलवा कर…

1 minute ago

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? 16% मार्जिन पर देशभर की नजर

अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…

5 hours ago

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट RJD के खाते में, स्नातक पर JDU के नीरज कुमार की बढ़त बरकरार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…

6 hours ago

आज का इतिहास: कैंसर चिकित्सा, हिंदी साहित्य और राजनीति के इन सितारों को नमन

28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…

6 hours ago

28 अक्टूबर जन्मदिन विशेष: राजनीति, साहित्य, संगीत और तकनीक के इन सितारों की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…

6 hours ago