प्रदेश के सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेगी आरजेएसएसपी -रामकृपाल पासवान

प्रदेश के गरीबों के लिए नही है सरकार के पास योजना

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।प्रदेश की जनता महंगाई ,बेरोजगारी व गरीबी से परेशान हैं, प्रदेश के गरीबों के लिए सरकार के पास कोई योजना नही है।उक्त बातें नगर के सिंचाई विभाग के डाकबंगला पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय जन श्रद्धा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृपाल पासवान ने कहा।उन्होंने कहा कि हमारा संगठन पूरे प्रदेश के अधिकांश जिलों में कार्य कर रहा है, जल्दी ही सभी जिलों में इसका विस्तार कर दिया जाएगा। जनता इस सरकार से नाराज हैं।हमारी पार्टी गरीबों, मजदूरों ,दबे कुचले व पिछड़े वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाकर उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी। आज नौजवान तेजी से हमारे दल से जुड़ रहा है।किसानों की समस्या उनके फसल के उचित मूल्य को लेकर है।अगर हम सत्ता में आए तो इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएंगे।
एक प्रश्न के उत्तर में रामकृपाल पासवान ने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या दलित समाज के सामने है, उनकी सुधि कोई नही ले रहा है, हम उनका हक दिलाने का काम करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

23 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

24 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

24 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago