ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसपी नॉर्थ के नेतृत्व में किया गया पिपराइच थाना क्षेत्र में रूट मार्च

ड्रोन कैमरे से रखी जा रही पिपराइच क्षेत्र में निगरानी
संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ

सीओ चौरी चौरा ,नायब तहसीलदार, कानूनगो पिपराइच ,एसओ पिपराइच रूट मार्च में मौजूद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)।मोहर्रम की जुलूस को सौहार्द पूर्वक संपन्न करने के लिए त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सदर तहसील अंतर्गत पिपराइच थाना क्षेत्र में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में रूट मार्च कर आम जन मानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया
अधिकारियों ने आम जनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से यह पैदल मार्च किया। बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ की गई। बाजारों में स्थित दुकानदारों से संवाद कर दुकानों पर सीसीटीवी से निगरानी करते रहने को कहा गया भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों, रिक्शा चालकों से वार्ता की। बताया कि लोगों को सड़क की पटरी से उचित दूरी पर दुकानें लगानी चाहिए, ताकि दुर्घटना न हो सके ताजिया की जुलूस जाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना होने पाए।पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मुहर्रम त्यौहार को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्च निकाला गया है सीसी कैमरे की निगरानी से अराजक तत्व पर विशेष निगरानी रखी जा रही है अगर जुलूस के दौरान कोई भी अराजक तत्व खलल डालने की कोशिश किया तो उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी यातायात के प्रति लोगों को जागरूक किया गया मोहर्रम त्यौहार आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं। इसलिए लोगों में शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि त्यौहार में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी रूट मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा नितिन तनेजा नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान थाना अध्यक्ष पिपराइच मदन मिश्रा कानूनगो पिपराइच विनय कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांति माहौल में त्यौहार को संपन्न कराने में लगे हुए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

हल्दीरामपुर ग्राम पंचायत में 15 लाख की वित्तीय अनियमितता, प्रधान समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

बिना कार्य कराए सरकारी धन के भुगतान का आरोप, जांच में खुली गड़बड़ी; विभागीय कार्रवाई…

4 hours ago

प्रसूता की मौत को लेकर सीएचसी बरहज पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप…

4 hours ago

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

21 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

21 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

22 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

22 hours ago