“उत्तर प्रदेश”, विकास, उन्नति, समृद्धि और विश्वास का प्रदेश- दानिश आजाद अंसारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ व हज दानिश आजाद अंसारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 8 वर्षों में विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं।जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के लाभान्वित किया जा रहा है उत्तर प्रदेश, विकास, उन्नति, समृद्धि और विश्वास का प्रदेश दिखता हैं उत्तर प्रदेश उद्योग का प्रदेश है उत्तर प्रदेश रोजगार का प्रदेश है उत्तर प्रदेश सुदृढ़ कानून व्यवस्था का प्रदेश है अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर बाहर जाने पर मजबूर है उत्तर प्रदेश को एक सुरक्षित माहौल देने का कार्य किया गया है राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बलिया का विकास हो रहा है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य कराया गया ग्रीनफील्ड हाई-वे का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है जनपद में मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रक्रिया में है जनपद में महाविद्यालय, सड़कों व अस्पतालों का निर्माण कार्य कराया गया है सरकार ईमानदारी से सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा अध्यक्ष संजय मिश्रा, नगर पालिका के अध्यक्ष संत कुमार, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

24 hours ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

24 hours ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

24 hours ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

24 hours ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

1 day ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

1 day ago