यूपी दिवस: 24-26 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश सहित प्रदेश के समस्त जनपदों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किये कि, यूपी दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ 24 जनवरी से 26 जनवरी 2023 तक अपने-अपने जनपदों में मनाये।उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 से 26 जनवरी तक, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में भव्य आयोजन किए जाएंगे। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने यूपी दिवस के आयोजन के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कमिश्नर, डीएम को दिशा निर्देश दिए।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने प्रदेश के समस्त जिलों के कमिश्नर जिलाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देशित किया। गोरखपुर मंडल आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश को निर्देशित किया कि यूपी दिवस को 24 से 26 जनवरी 2023 तक बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाए। राज्य स्तरीय समारोह लखनऊ के अवश शिल्प ग्राम में होगा। उन्होंने इस आयोजन में सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। संस्कृति विभाग की ओर से प्रत्येक जिले को आयोजन के लिए 3 लाख रुपये का बजट दिया जाएगा। यूपी दिवस के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग, एमएसएमई एवं स्वयं सहायता समूहों की ओर से ओडीओपी के स्टाल लगाकर उत्पादों का विक्रय एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। खेल विभाग की ओर से खो-खो, कबड्डी, शूटिंग बॉल, बालीबाल बाल, क्रिकेट, टेनिस, दौड़, बाधा दौड़ प्रतियोगिताएं की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

21 minutes ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

42 minutes ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

53 minutes ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

1 hour ago

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

15 hours ago