विश्वविद्यालय कला संकाय के शोध पत्र स्कोपस इंडेक्स जर्नल में हो प्रकाशित, विभाग प्रोजेक्ट्स एवं ग्रांट लेकर आए: कुलपति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शुक्रवार को कला संकाय के 12 विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई एकेडमिक ऑडिट रिपोर्ट की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग प्रयास करें कि उनके शोध पत्र स्कोपस इंडेक्स जर्नल में प्रकाशित हो। कुलपति ने जोर देकर कहा कि विभाग प्रोजेक्ट्स एवं ग्रांट लेकर आए।

पेटेंट विश्वविद्यालय के नाम से हो
कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि सभी शिक्षक तथा शोधकर्ताओं के पेटेंट तथा कॉपीराइट विश्वविद्यालय के नाम पर हो। विश्वविद्यालय ने आईपीआर सेल के जरिए पेटेंट और कॉपीराइट फाइल करने में सहायता तथा उस पर पर होने वाले खर्च को वहन करने की व्यवस्था है।
बैठक में दौरान कुलपति ने फाइन आर्ट्स विभाग से कंसल्टेंसी शुरू करने के लिए कहा।
सभी विभागों में स्थापित होगा प्लेसमेंट सेल
कुलपति ने कहा कि सभी विभागों में प्लेसमेंट सेल स्थापित किया जाए। प्लेसमेंट सेल के साथ विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाए तथा यह सेल विद्यार्थियों की आवश्यकता अनुसार तथा रोजगारपरक उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही संस्थाओं को मेल भेज कर उनसे संपर्क स्थापित करें।
बैठक में संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कुलसचिव शिक्षक तथा आईक्यूएसी के प्रतिनिधि शामिल हुए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

12 गांवों को मिलेगा हर घर नल से जल, 21.43 करोड़ के डीपीआर को मिली मंजूरी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…

1 minute ago

लोक अदालत न्याय का उत्सव, सुलह से खत्म करें वर्षों पुराने विवाद : जिला जज रणधीर सिंह

लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम संतकबीरनगर (राष्ट्र की…

2 minutes ago

दर्द से राहत के लिए दवा ही नहीं, सही व्यायाम और फिजियोथेरेपी भी जरूरी

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दिए परामर्श महराजगंज (राष्ट्र…

14 minutes ago

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

4 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

4 hours ago