नंदी और नंदनी की हुई अनोखी शादी,झूम कर नाचे बाराती

विवाह रचाने जनपद श्रावस्ती से बारात लेकर जनपद बहराइच पहुंचा बछवा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के निहनिया कुट्टी गांव में अनोखी शादी देखने को मिली जहां जनपद श्रावस्ती से बछवा (नंदी) की बारात जनपद बहराइच के पयागपुर मंगलवार रात को पहुंची है और रात में बैंड बाजे के साथ पुरोहित ने पूजा अर्चना कर विवाह करवाया अब 28 दिसंबर को विदाई बछिया की धूमधाम से होगी,जिले के लोगों ने पुरुष संग महिला की शादी तो कई बार देखी होगी, लेकिन 26 दिसंबर को श्रावस्ती जिले के इकौना विकास खंड में पड़ने वाले रामपुर कटेल गांव के चिरंजीव नंदी और बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के निहनिया कुट्टी की रहने वाली आयुष्मती नंदिनी की अनोखी शादी बैंड बाजा बारात के साथ बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुई है।
यह शादी अनोखी इसलिए है क्योंकि नंदी एक बछड़ा है और नंदिनी एक बछिया है विवाह में जब नंदी बछड़े की बारात निकाली तो इस बारात में पूरा हुजूम शामिल हो गया और बारात में शामिल लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए, इस बारात में बहराइच और श्रावस्ती के हजारों लोग शामिल हुएं दोनों का विवाह पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ है। पहले बरीक्षा और फिर पंचांग देखकर तिलक और इन दोनों के विवाह का शुभ मुहूर्त निकाला गया और गांव और आसपास के इलाकों में निमंत्रण पत्र भेजा गया।
जिसके बाद बारात निकासी ,द्वारपूजा और फेरे आदि रश्मों और पुराने रीति रिवाज के अनुसार ये शादी सम्पन्न हुई। बारात लड़की पक्ष यानी कि नंदिनी के गांव 3 दिनों तक रुकेगी जिसके बाद 28 दिसंबर को बछिया नंदिनी अपने जीवन साथी बछड़े के साथ अपने ससुराल यानी श्रावस्ती के रामपुर कटेल के लिए विदा हो जाएगी।
गौ संरक्षण के प्रति फैलेगी जागरूकता
बछड़े के संरक्षक श्रावस्ती के भभूति प्रसाद बताते हैं कि पहले तो ये बात मजाक मजाक में हुई थी लेकिन अब उन्हें लगता है ये विवाह समाज में एक अच्छा संदेश देगा, इस विवाह से लोग गौवंशों के संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

1 hour ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

4 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

5 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

10 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

11 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

11 hours ago