Categories: Sportsखेल

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल के लिए भारत-पाकिस्तान मुकाबला

खेल (राष्ट्र की परम्परा)। अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 2 का आखिरी और सबसे अहम मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला सिर्फ प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि सेमीफाइनल में जगह बनाने का भी है। दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले हमेशा रोमांच से भरपूर रहते हैं, लेकिन आज का मैच टूर्नामेंट के भविष्य का फैसला करने वाला साबित होगा।
ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। वहीं ग्रुप 2 से इंग्लैंड ने भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। अब ग्रुप 2 से आखिरी सेमीफाइनल स्थान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी टक्कर है।

अंक तालिका पर नजर डालें तो इंग्लैंड ने अपने चारों मुकाबले खेलकर 8 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +1.757 है, जिसके चलते वह ग्रुप 2 में शीर्ष पर है। भारत ने अब तक तीन मैच खेले हैं और उसके 6 अंक हैं। भारत का नेट रन रेट +3.337 है, जो पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों से बेहतर है। पाकिस्तान ने चार मैचों में 4 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट +1.484 है, जिससे वह तीसरे स्थान पर मौजूद है।

भारतीय अंडर-19 टीम के लिए समीकरण काफी आसान है। अगर भारत आज पाकिस्तान को हरा देता है, तो उसके 8 अंक हो जाएंगे और वह इंग्लैंड के बराबर पहुंच जाएगा। बेहतर नेट रन रेट के चलते भारत ग्रुप में शीर्ष स्थान भी हासिल कर सकता है। इस स्थिति में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। यानी भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत दर्ज करनी है। हालांकि कुछ परिस्थितियों में हार के बावजूद भी भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, लेकिन टीम किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहेगी।

ये भी पढ़े – ईरान में दो धमाके, 5 की मौत और 14 घायल; इजरायल ने झाड़ा पल्ला, जांच जारी

वहीं पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता काफी कठिन है। आईसीसी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान को सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे भारत को 105 रन या उससे अधिक के अंतर से हराना होगा, तभी वह सेमीफाइनल में पहुंच सकेगा।

अगर पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करती है, तो उसे लक्ष्य का पीछा बेहद तेज गति से करना होगा। उदाहरण के तौर पर, यदि भारत पाकिस्तान को 251 रनों का लक्ष्य देता है, तो पाकिस्तान को यह लक्ष्य 29.4 ओवरों से पहले हासिल करना अनिवार्य होगा। इससे कम समय में लक्ष्य पूरा करने पर ही पाकिस्तान का नेट रन रेट इतना सुधर पाएगा कि वह सेमीफाइनल में जगह बना सके।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराया था। उस जीत के कारण पाकिस्तान का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा हुआ होगा, लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में परिस्थितियां अलग हैं और भारत का नेट रन रेट पाकिस्तान से काफी बेहतर है।

आज का भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है, जहां एक तरफ भारत अपनी जीत से सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान के सामने टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बड़ा चमत्कार करने की चुनौती होगी।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/10/compass-survey-200-jeae-200-je-ae.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

5 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

5 hours ago