Categories: Newsbeat

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शाम सात बजे आयोजित कार्यक्रम में मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मां तरकुलहा देवी का दर्शन-पूजन कर देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए भी प्रार्थना की गई।व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ने कहा कि सेवा की भावना भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाने के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है।कार्यक्रम में अमरनाथ जायसवाल, सोनू मौर्या, रामनयन राजभर, हिमाचल साहनी, सचिन, राज, दीपक सिंह, उज्जवल साहनी, विशाल पासवान, राहुल गुप्ता, सोनू सहित ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में सभी ने मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा धार्मिक स्थल के विकास और संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने मां तरकुलहा देवी के जयकारे लगाते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए।

Editor CP pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

1 hour ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

1 hour ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

1 hour ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

2 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

2 hours ago

नौचंदी जुमेरात पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

टिकट के लिए मची अफरातफरी,दूसरी टिकट खिड़की न खुलने से हुई परेशानी बहराइच (राष्ट्र की…

2 hours ago