Categories: Newsbeat

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत पैडलेगंज फ्लाईओवर पर भव्य दीप उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रवि किशन ने दीप प्रज्वलित कर किया। एक साथ दीप जलते ही फ्लाईओवर रोशनी से जगमगा उठा। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने आयोजन का आनंद लिया।कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, अपर जिलाधिकारी नगर गजेंद्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस, सेतु निगम और सिविल डिफेंस की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। सेतु निगम के नोडल परियोजना प्रबंधक एके सिंह अपनी टीम के साथ दीपों की सजावट और अन्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे। वहीं सिविल डिफेंस के चीफ डॉ. संजीव गुलाटी और अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्यक्रम स्थल पर सहयोग किया।कार्यक्रम के दौरान पैडलेगंज क्षेत्र में लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाला।शाम ढलने के बाद फ्लाईओवर पर दीपों की कतारें आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इसके बाद हुई आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा। लोगों ने दीप उत्सव के इस दृश्य को मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों की टीमों के समन्वय से कार्यक्रम देर शाम तक उत्साहपूर्ण माहौल में चलता रहा।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

1 hour ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

1 hour ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

1 hour ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

2 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

2 hours ago

नौचंदी जुमेरात पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

टिकट के लिए मची अफरातफरी,दूसरी टिकट खिड़की न खुलने से हुई परेशानी बहराइच (राष्ट्र की…

2 hours ago