आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ अन्तर्गत भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उत्थान आडिटोरियम कपूरथला में आयोजित टूल किट वितरण एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कैप्टन विकास सिंह क्षेत्रीय मंत्री, भाजपा अवध क्षेत्र ने सांसद बहराइच डॉ. आनंद कुमार गोंड, एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, पार्टी पदाधिकारी रणविजय सिंह व हरीश चन्द्र गुप्ता व अन्य अतिथियों तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता के साथ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
आडिटोरियम में आयोजित टूलकिट वितरण समारोह में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अन्तर्गत विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026 पर आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल के शुभारंभ तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक तथा टूलकिट वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिसको आडिटोरियम में मौजूद अतिथियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन, अधिकारियों व जनसामान्य द्वारा देखा व सुना गया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए एमएलसी पदमसेन चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने भगवान विश्वकर्मा जयन्ती व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। वक्तागण ने कहा कि प्रधानमंत्री के पच्चीस वर्षों के निरंतर सेवा काल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की दिशा में हुए नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा देश-प्रदेश में आए सकारात्मक बदलाव धरातल पर दिखने लगे है। केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के दस वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है। टूलकिट वितरण व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योजना का लाभ उठाकर आज का युवा स्वावलम्बन की राह पर अग्रसर है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा, एलडीएम जितेन्द्र मसंद, श्रमायुक्त सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

1 hour ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

1 hour ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

1 hour ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

1 hour ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

2 hours ago

नौचंदी जुमेरात पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

टिकट के लिए मची अफरातफरी,दूसरी टिकट खिड़की न खुलने से हुई परेशानी बहराइच (राष्ट्र की…

2 hours ago