महराजगंज में होली पर उज्ज्वला की सौगात, 450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पूर्ति विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत गैस सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की देखरेख जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने की।

मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ऑनलाइन बटन दबाकर प्रदेशभर में उज्ज्वला गैस सिलेंडर सब्सिडी वितरण की शुरुआत की। उन्होंने महिलाओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार रसोई को धुआं मुक्त बनाने और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश स्तर पर करीब ₹1500 करोड़ की राशि से 1.86 करोड़ लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा, जबकि महराजगंज में लगभग 7800 महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा।

450 महिलाओं को मिला डेमो-चेक

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में 450 महिलाओं को प्रतीकात्मक डेमो-चेक वितरित किए गए। कुल ₹923.50 की सब्सिडी दो किश्तों में सीधे खातों में भेजी जाएगी:

• पहली किश्त: ₹555
• दूसरी किश्त: ₹368.50
होली से पहले मिली इस राहत से महिलाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़े – लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

गैस एजेंसियों की भागीदारी

कार्यक्रम में विभिन्न गैस एजेंसियों ने भाग लिया, जिनमें इंडियन गैस सर्विस महराजगंज, मा शक्ति एचपी ठूठीबारी, मिठौरा इंडेन, जोन्हा इंडेन, काली चरण एचपी, शिवम आस्था मधुबनी और राधारानी इंडियन गैस अंडा बाजार शामिल रहे।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
होली से पहले मिली आर्थिक मदद ने महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान ला दी और कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल दिखा।

ये भी पढ़े – Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

3 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

4 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

4 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

5 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

5 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

10 hours ago