बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

बलिया रेलवे स्टेशन के मेनलाइन पर एक्सलेटर सीढ़ी के सामने हुआ हादसा

प्लेटफार्म नंबर दो से ट्रैक पार करते हुए एक नंबर पर आ रहे थे दोनों युवक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बलिया रेलवे स्टेशन के मेनलाइन पर एक्सलेटर सीढ़ी ब्रिज के सामने दो युवक अप मालगाड़ी की चपेट में आने से कट गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाने आई और एक मृतक युवक की शिनाख्त उसके पॉकेट से मिले आधार के अनुसार शशिकांत खरवार 32 वर्ष पुत्र योगेश प्रसाद खरवार निवासी बहादुरपुर देवकली थाना कोतवाली तथा दूसरे मृतक युवक की शिनाख्त सूर्य प्रकाश सिंह 29 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी नारायनगढ़ थाना रेवती के रूप में उसके हाथ पर लिखे पत्नी सत्या के नाम से की गई मृतक के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने की। जीआरपी प्रभारी ने दोनों युवकों के परिजनों को सूचना देकर थाने पर बुलाया। इसके बाद जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बता दें कि बलिया रेलवे स्टेशन के मन लाइन पर शहर कोतवाली के बहादुरपुर देवकली निवासी शशिकांत खरवार और रेवती थाना क्षेत्र के नारायनागढ़ निवासी सूर्य प्रकाश सिंह प्लेटफार्म नंबर दो से ट्रैक पार करते हुए एक नंबर पर आ रहे थे। इसी समय अब मालगाड़ी मेललाइन से वाराणसी की ओर जा रही थी। जिसकी चपेट में दोनों युवक आग गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago