बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अशोक कुमार द्वारा शुक्रवार को जिला कारागार बलिया का औचक निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश महोदय के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, श्री हरिश कुमार उपस्थित रहे।
दौरान निरीक्षण जनपद न्यायाधीश द्वारा जेल अस्पताल, पाकशाला व किशोर बैरक सहित समस्त बैरकों का निरीक्षण कर, बंदियों से वार्ता किये। वार्तालाप के दौरान बंदियों की छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देते हुए, उन्हें सुना तथा समस्याओं का तुरन्त निराकरण करने हेतु प्रभारी अधीक्षक /जेलर को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अपील के सम्बन्ध में भी पूछंताछ की गयी, प्रभारी अधीक्षक/जेलर द्वारा बताया गया कि सभी दोषसिद्ध बन्दियों द्वारा जेल अपील तथा निजी अपील दाखिल कर दी गयी है। प्रभारी जेलर, जिला कारागार बलिया को यह भी निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के पास अपने मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नही है, उनसे प्रार्थना पत्र लेकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें, जिससे उनके मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता नामित किया जा सके।
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, हरिश कुमार, राजेन्द्र सिंह प्रभारी अधीक्षक/जेलर, रीना उपकारापाल, अमर सिंह, उपकारापाल, दीपक कुमार, मुन्ना लाल वर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहें।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…