नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री- रामदास आठवले

मोदी सरकार मुस्लिम विरोधी नहीं है-आठवले

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पूरे उत्तर भारत में बीजेपी और एनडीए का जोरदार समर्थन कर रही है। दक्षिण भारत में मोदी सरकार को लेकर अच्छा माहौल है और पूरे देश में मोदी को अच्छा समर्थन मिल रहा है, इसलिए 4 जून को लोकसभा के नतीजे आएंगे और जीत की मुहर मोदी के 400 पार के नारे पर लगेगी।
रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज भरोसा जताया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, रामदास आठवले बोल रहे थे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के स्टार प्रचारक रामदास आठवले देश के 22 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। देशभर में बीजेपी और एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में रामदास आठवले ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली का दौरा किया था और शुक्रवार को रामदास आठवले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी राष्ट्रीय लोकदल: अपना दल; राजभर पार्टी;, निषाद पार्टी का अच्छा साथ मिल रहा है।बीजेपी को रिपब्लिकन पार्टी से काफी समर्थन मिला है। उत्तर प्रदेश में बसपा का जनाधार घट रहा है। आठवले ने कहा कि
आरक्षण और लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं है; कांग्रेस और इंडी गठबंधन को बहुमत नहीं मिलेगा। उनके पास प्रधानमंत्री पद का कोई भी उम्मीदवार नहीं है। मोदी सरकार के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था 10वें से 5वें स्थान पर पहुंच गयी है, जो कि सराहनीय है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

8 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

8 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

8 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

9 hours ago