दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आगाज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया में सेमिनार कक्ष मे दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र के द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि साँस्कृतिक कार्यक्रमों को छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है साँस्कृतिक गतिविधियां न केवल छात्रों के मनोबल को मजबूत बनाते है ब्लकि देश-विदेश में अपनी पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ तूलिका पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, वाद विवाद, गायन एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता के प्रारंभ होने की घोषणा की। रंगोली, पेंटिंग/पोस्टर तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता के विषय क्रमशः “विविधता में एकता”, “आजादी का अमृत महोत्सव” एवं “सोशल मीडिया का मानव जीवन पर प्रभाव” निर्धारित की गई थी, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल के सदस्यों क्रमशः प्रोफेसर वाचस्पति द्विवेदी, प्रोफेसर अरविंद कुमार, प्रोफेसर अशोक सिंह, प्रोफेसर शैलेन्द्र राव, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ चंद्रेश बारी,डॉ ऋचा मिश्रा, डॉ रजनी तिवारी, डॉ दीप्ति पांडे एवं राजेश झुनझुनवाला ने सभी प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर छात्रों के मनोबल को बढाया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ मंतोष मौर्य, डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ विद्यावती, डॉ पुनीत सिंह, डॉ प्रियंका राय, डॉ सुजीत कुमार, डॉ मनोज सिंह यादव, एवं डॉ उर्वशी पचेरिया ने किया। इनके अतिरिक्त महाविद्यालय के अन्य शिक्षक डॉ शगुफ़्ता अफरोज, डॉ निखिल कुमार, डॉ अवनीश राव, डॉ कृष्ण मुरारी गुप्त भी कार्यक्रम में शामिल रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ बंद, अवैध कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर सख्त कार्रवाई शुरू

सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…

10 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: तकनीकी सहायक भर्ती में बोर्ड की लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी के लिए खुला नियुक्ति का रास्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…

12 hours ago

ऐतिहासिक बंदी में थमा गोरखपुर का दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…

20 hours ago

पूर्वांचल को नई रफ्तार, देवरिया में करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने की दिशा…

20 hours ago

एल्गोरिदम के पीछे छिपी सेंसरशिप: Digital युग में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बढ़ता संकट

✍️ दिव्या भोसले लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता से…

20 hours ago

मंदिर में देव प्रतिमा खंडित होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोल्हुई (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सोनार गली में बुधवार दोपहर एक…

20 hours ago