महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के उपनगर कोल्हुई पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लिफ्टरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद की है। वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस काफी दिनों से छान -बीन कर रही थी।क्षेत्र में बाइक लिफ्टिंग की कई घटनाओं में लिप्त पाए गए हैं। क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कोल्हुई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गैंग के सदस्य आ रहे हैं।इस सूचना पर थानाध्यक्ष कोल्हुई अरविंद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ बलुही करजहीं मोड़ बृजमनगंज रोड पर जांच कर रहे थे।
वाहनों की जांच के दौरान मोहिद अहमद निवासी ग्राम कोल्हुई बाजार, हरिश्चन्द्र कुमार व राहुल यादव ग्राम सिसवनियां खुर्द थाना पुरन्दरपुर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से और निशानदेही पर पांच बाइक अलग -अलग जनपदों के नंबरों की शामिल हैं जिसमें सुपर स्पलेंडर, एच एफ डीलक्स, पल्सर 220 सीसी की बाईक है। बरामदगी के बाद पुलिस केस दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। अभियुक्त मोहिद अहमद मादक पदार्थ तस्करी वर्ष 2020 में लिप्त पाया गया है। इस दौरान थानाध्यक्ष कोल्हुई अरविंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जय प्रकाश, उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राहुल यादव, अभिलाष यादव, मुख्य आरक्षी अजय शर्मा, आरक्षी दीपक यादव, व अमित यादव, शामिल रहें।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…