गांव में मातम का माहौल
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थानांतर्गत करमौता गांव में शुक्रवार को नहाते समय हमउम्र दो बच्चों की गड्ढे में डूब कर मौत हो गई।बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार करमौता निवासी धनी राम पासवान का पुत्र छः वर्षीय विक्की तथा आजाद(६) पुत्र सगीर शुक्रवार को दोपहर में गांव के कोहार गाढ़ा में स्नान कर रहे थे।उसी दौरान दोनों लड़के डूबने के साथ ही शोर मचाने लगे।उनकी शोर सुन कर आसपास के लोग उन्हे बचाने के लिए जब तक मौके पर पहुंचे तब तक दोनों पानी में डूब गए।इस दौरान दोनों को मौके पर जुटे गांव वालों ने गड्ढा से बाहर निकाला तब उनकी मौत हो चुकी थी।शव बाहर निकलते ही मौके पर पहुंचे दोनों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…