अहाते में सो रहे व्यक्ति की हत्या

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

भीमपुरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा बाजार स्थित घर के अहाते में सो रहे व्यक्ति की हत्या बदमाशों ने धारदार हथियार से गोदकर कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि भीमपुरा गांव निवासी विनोद सिंह (55) की मकान भीमपुरा बाजार में है। गुरुवार की रात वे घर के अहाते में सो रहे थे। रात में बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से विनोद की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार को तब हुई, जब मकान में स्थित दुकानदार ने अपनी दुकान खोली और मेन शटर का ताला खोलने के लिए मकान मालिक के पास गया।
वहां मकान मालिक का खून से लथपथ शव देख दुकानदार घबरा गया। वह बाहर आकर सबको सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उनके गर्दन पर चाकू से गोदे जाने का निशान है। मृतक का शरीर चारपाई से गिरकर दरवाजे के पास सिर्फ अंडरवियर पर जमीन पर पड़ा हुआ था

rkpshomnath

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

4 hours ago