गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका, मेरिट से होगा चयन

पढ़ाई के सामान के लिए अभिभावकों को सालाना पांच हजार रुपये, स्कूलों को प्रति विद्यार्थी 450 रुपये प्रतिमाह भुगतान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आर्थिक तंगी अब मेधावी बच्चों की पढ़ाई में बाधा न बने, इसके लिए शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। योजना के तहत कक्षा पांच में पढ़ रहे बच्चे आवेदन के पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया में सफल बच्चों को निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश दिलाया जाएगा, जहां उन्हें निःशुल्क शिक्षा का अवसर मिलेगा।
आरटीई के तहत गरीब और अलाभित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में पढ़ने का अवसर देने की व्यवस्था है। इस बार प्रवेश के लिए बच्चों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों और मेरिट के आधार पर किए जाने की जानकारी है। योजना के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
आरटीई प्रवेश को लेकर अभिभावकों की निगाहें बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश पर टिकी हैं। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि अभी प्रवेश संबंधी शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश आने के बाद नियमानुसार प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
आरटीई प्रवेश में वार्ड की अनिवार्यता को लेकर भी बदलाव की चर्चा है। मौजूदा व्यवस्था में जिस वार्ड में विद्यालय स्थित है, उसी वार्ड के बच्चों को प्रवेश के लिए पात्र माना जाता रहा है। इस शर्त के चलते कई जरूरतमंद बच्चे योजना के लाभ से वंचित रह जाते थे। चर्चा है कि इस बार वार्ड की सीमा संबंधी बाध्यता समाप्त की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में शासन के आधिकारिक निर्देश आने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होगी।
निःशुल्क प्रवेश के साथ बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आर्थिक सहायता का प्रावधान है। चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को कॉपी, किताब, स्टेशनरी और अन्य शैक्षिक सामग्री के लिए प्रतिवर्ष पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, संबंधित निजी विद्यालयों को प्रति विद्यार्थी 450 रुपये प्रतिमाह फीस के रूप में भुगतान किया जाएगा। इस व्यवस्था से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निजी विद्यालयों में पढ़ने का अवसर मिलेगा और उनकी शिक्षा का खर्च भी कम होगा।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

2 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

2 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

2 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

2 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

2 hours ago