लार रोड़ रेलवे स्टेशन पर दलालों की बल्ले बल्ले

रिजर्वेशन,जनरल टिकट, दलालों द्वारा संचालित

लार /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
लार रोड़ रेलवे स्टेशन से वाराणसी भटनी के रास्ते देश के कई हिस्सों में लोगो का आना जाना रहता हैं। यात्रियों की माने तो लार रोड़ स्टेशन टिकट के लिए रोज सैकड़ों यात्रियों को दलालों से टिकट बुक करना पड़ता हैं। जिससे दलालों की बल्ले बल्ले रहती है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वाराणसी रेलखण्ड में लार रोड स्टेशन से हररोज हजारों यात्री मुंबई, गुजरात, दिल्ली, कोलकाता इत्यादि स्थानों कि यात्रा करते हैं, जिससे रेल विभाग को लाखो रुपए का आय होता है l इस स्टेशन पर दलालों का वर्चस्व इतना है कि यदि आप टिकट खिड़की से रिजर्वेशन टिकट लेने जायेंगे तो नार्मल टिकट भी नहीं मिल पायेगा। क्योंकि जब यात्रियों को टिकट नहीं मिलेगा तो परेशान होकर यात्री दलालों से टिकट लेंने पर मजबूर हो जाते है, जिसके कारण उनकी जेब गर्म करनी पड़ती हैं तब शायद टिकट मिल जाय । यदि आपने भूल कर खिड़की से टिकट लेने की कोशिश की तो खिड़की पर पहले से मौजूद दलाल टिकट लेने नहीं देंगे। आपके साथ वे मार – पीट पर उतारू हो जायेंगे l साधारण व्यक्ति दूसरे स्थान से टिकट लेना चाहते हैं। लोग यहां जाने से भी कतराते हैँ दलालों के खिलाफ कार्यवाही होती है, परन्तु जैसे ही टिकट दलाल पुलिस के चंगुल से छूट कर आता है। वह पुन: वहीं कार्य फिर से शुरू कर देता है l इसीलिए लोग दबी जुबान रेलवे कर्मचारियों के मिलीभगत का भी आरोप लगा रहें हैँ l इस सम्बन्ध में जब लार रोड स्टेशन अधीक्षक अमरनाथ तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यात्रियों के सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाता है, समय -समय पर पुलिस के द्वारा अराजक तत्वों पर कार्यवाही भी की जाती है l

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago