वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र में शुरू होंगी कक्षाएं
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय में आने वाले वर्षों में 12वीं तक की होगी पढ़ाई
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल विकास खंड के रुद्रापुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। एनएच-730 के किनारे प्रस्तावित जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल का बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और महिलाओं के सामूहिक मंगल गीतों के बीच विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की आधारशिला रखी गई। सीबीएसई, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त इस विद्यालय में पहले शैक्षिक सत्र से प्ले-वे से लेकर कक्षा नौ तक की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है। भविष्य में क्रमिक रूप से कक्षा 12 तक शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
भूमि-पूजन समारोह में संस्था के चेयरमैन पं. राजेंद्र दुबे उर्फ टापर बाबा ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में यह इलाका अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है। ऐसे में जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल क्षेत्र के बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। विद्यालय में योग्य, प्रशिक्षित और अनुभवी शिक्षक- शिक्षिकाओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र मिश्र ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र सीमा बल में हवलदार के पद पर रहते हुए करीब 15 वर्षों तक राष्ट्रसेवा करने के बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली। अब विद्यालय की स्थापना के माध्यम से समाजसेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराकर उनका शैक्षिक, बौद्धिक और सर्वांगीण विकास करना ही इस पहल का मूल लक्ष्य है।
समारोह में संस्था के संरक्षक राजेश त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, कोऑर्डिनेटर जगदीश पांडेय, मीडिया प्रभारी केडी दुबे, कृष्ण मोहन जायसवाल, अरुण जायसवाल, राजू मिश्र, गंगेश वर्मा, एडवोकेट अखिलेश पांडेय, विवेक पांडेय और शुभम पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…
बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने न्याय व्यवस्था में समयबद्ध सुधारों, पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही…
फाइल फोटो शिव देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक मासूम…
अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय क्रिकेट में जब भी युवा प्रतिभा की चर्चा…