Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा प्रत्याशी की रैली को ट्रक ने रौंदा: एक की मौत, दो...

भाजपा प्रत्याशी की रैली को ट्रक ने रौंदा: एक की मौत, दो घायल

एक ही बाइक पर सवार थे तीनो

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। मंगलवार प्रचार का अंतिम दिन था। नवगठित बखिरा नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की बाइक रैली निकाली थीl
रैली बखिरा थाना क्षेत्र के बखिरा-खलीलाबाद मार्ग के नोरो गाँव के पास पहुंचा ही था कि अचानक सामने से आ रही ट्रक ने रैली में शामिल युवकों को रौंद दियाl जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बखिरा थाना क्षेत्र के बरईपार निवासी सुधीर सिंह पुत्र भुवर सिंह उम्र 26 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विपिन सिंह पुत्र केशर सिंह निवासी बरईपार थाना बखिरा की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया और रूद्र प्रताप सिंह पुत्र धीरेंद्र सिंह निवासी बरईपार थाना बखिरा के हाथ में चोट आई हैं। जिनका प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
मेंहदावल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments