(जी.एस. तिवारी)
सुखपुरा / बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “हरा भारत, हरा भरा उत्तर प्रदेश” अभियान को गति देने के उद्देश्य से सुखपुरा इंटर कॉलेज, बलिया में शुक्रवार को एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह एवं मनियर रेंज के रेंजर विभूति नारायण ने संयुक्त रूप से आम का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर फलदार पौधे रोपित किए गए तथा विद्यार्थियों को अपने घर पर अपनी माताओं के साथ पौधा लगाने के लिए पौधे वितरित किए गए।
इस अभिनव पहल ने न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि छात्र-छात्राओं को अपनी माताओं के साथ प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ने का एक सुंदर अवसर भी प्रदान किया।
कार्यक्रम में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी रही। वन दरोगा सुरेंद्र यादव, अमरनाथ, जवाहर यादव एवं आरक्षी रूपेश कुमार वर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर संबोधित भी किया।
विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. संजय कुमार गुप्ता, विनय कुमार सिंह, अनुराग कुमार सिंह, अंकित कुमार श्रीवास्तव, अजय पाठक, मृत्युंजय कुमार, हनुमंत कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण ने भी पौधारोपण में भाग लिया और विद्यार्थियों को संरक्षण हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित यह आयोजन विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को जाग्रत करने वाला साबित हुआ। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान ने जहां पर्यावरण बचाने का संदेश दिया, वहीं भावनात्मक रूप से भी एक नई परंपरा की नींव रखी।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…
पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…
सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…
फोटो राहुल गांधी के x से नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य चुनाव आयुक्त…
मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…