विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन

नवी पिल्लई

जिसने अन्याय के आगे झुकना नहीं सीखा,
जिसने अत्याचारों के आगे रुकना न सीखा।
मानवता की पीड़ा को अपना दर्द है बनाया,
नवी पिल्लई ने देखो, न्याय का दीप जलाया।
दक्षिण अफ्रीका की धरती से उठी है आवाज़,
इसमें साहस, संकल्प और न्याय का आगाज़।
रंगभेद की दीवारों से जब इंसानियत कराहती,
तब उनके संघर्ष की लौ अंधेरों से लड़ जाती।
न थी सत्ता की चाहत, न शोहरत का अरमान,
उनके लिए सर्वोपरि था मानवता का सम्मान।
कानून की ताकत को हथियार बनाकर,
हर बार लड़ीं वो लड़ाई, अन्याय को मिटाकर।
न्यायालयों के गलियारों में उनकी पहचान बनी,
पीड़ितों की आँखों में उम्मीद की मुस्कान बनी।
महिलाओं के अधिकारों की बुलंद आवाज़ रहीं,
कमज़ोरों के हक़ में संघर्ष का आगाज़ बनीं।
नमन उस व्यक्तित्व को, जो न्याय की मशाल है,
मानवता के पथ पर जो साहस की मिसाल है।
उनके विचारों से रोशन हो इंसाफ़ का जहान,
हर इंसान को मिले बराबरी, गरिमा और सम्मान।
कविता के रचनाकार:
संजय एम. तराणेकर
कवि, लेखक एवं समीक्षक
इन्दौर–452011, मध्य प्रदेश

Editor CP pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

4 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

4 hours ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के…

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

4 hours ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर के…

4 hours ago